मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या

मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या
  • सुसाइड नोट में कॉलेज स्टाफ पर गंभीर आरोप
    उदयपुर।
    जम्मू-कश्मीर की रहने वाली बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा श्वेता सिंह ने उदयपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कॉलेज स्टाफ नैनी और भगवत पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुखेर थाना प्रभारी रवींद्र चरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के विरोध में छात्रों ने कॉलेज परिसर में कैंडल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कॉलेज निदेशक ने छात्रों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ बर्खास्ती नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रा को फीस और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.