बीकानेर में बादलों की आवाजाही, बारिश नहीं

बीकानेर में बादलों की आवाजाही, बारिश नहीं
  • गर्मी और उमस ने किया परेशान, 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा तापमान
    बीकानेर।
    बीकानेर में मानसून अब तक मेहरबान नहीं है। बादलों की आवाजाही रहती है लेकिन बारिश नहीं होती। पिछले तीन-चार दिन से चल रही उमस ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। तापमान भले ही कम रहा है लेकिन गर्मी ने हर किसी को परेशान किया हुआ है।
    बीते 24 घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्कोर पर पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट का कारण बादलवाही रही लेकिन इसके बाद भी बादल नहीं बरसे।
    मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में बारिश हो सकती है। पिछले दिनों की तुलना में शनिवार को बादलों का जमावड़ा भी कम हो सकता है।
    मानसून को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट चित्र में भी बीकानेर के ऊपर बादल नजर नहीं आ रहे हैं। दोपहर बाद कोई परिवर्तन होता है तो बारिश भी संभव है। फिलहाल बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही। ऐसे में शनिवार का दिन भी उमस से परेशान होकर ही गुजारना पड़ सकता है।
    प्रदेश में हो रही है बारिश
    पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई हैे पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं भारी दर्ज की गईे शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक वर्षा जैसलमेर में 68.8 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.