- रोगी को आपरेशन से बचाकर सामान्य जीवन दे सकता है फिजियोथैरेपी उपचार : डॉ. राम सिहाग
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहर के सेक्टर 12 निवासी 33 वर्षीय विनोद कुमार पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, लंबे समय से स्लिप डिस्क की समस्या से पीड़ित थे। उनके कमर और पैर में लगातार दर्द बना रहता था और पिछले कुछ समय से उन्हें पेशाब करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परेशान होकर विनोद कुमार ने कई डॉक्टरों से सलाह ली और एमआरआई (एमआरआई) जांच करवाई। जांच में स्लिप डिस्क की समस्या सामने आई, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आॅपरेशन करवाने की सलाह दी। आॅपरेशन की बात सुनकर विनोद कुमार और उनके परिवारजन काफी चिंतित हो गए। इसी बीच किसी परिचित की सलाह पर वे डॉ. राम सिहाग फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर आधुनिक तकनीक और एडवांस रोबोटिक्स न्यूरो रिहैबिलिटेशन सिस्टम के माध्यम से उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. राम सिहाग और उनकी अनुभवी टीम ने विनोद कुमार का फिजियोथैरेपी, यूरिनरी इनकंटिनेंस मशीन, मैग्नेटोथैरेपी, हाई पावर लेजर थैरेपी और स्पाइन डिकंप्रेशन तकनीकों से उपचार किया। लगभग कुछ ही हफ्तों में विनोद कुमार को अपने दर्द में काफी राहत महसूस होने लगी और पेशाब संबंधी समस्या भी पूरी तरह ठीक हो गई। आज विनोद कुमार न केवल बिना आॅपरेशन के पूरी तरह स्वस्थ है, बल्कि सामान्य जीवन भी जी रहा है। इस मौके पर डॉ. राम सिहाग ने बताया कि स्लिप डिस्क व न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में अक्सर लोग घबराकर आॅपरेशन का विकल्प चुन लेते हैं, जबकि सही समय पर और आधुनिक तकनीकों से किया गया फिजियोथैरेपी उपचार रोगी को आॅपरेशन से बचाकर सामान्य जीवन दे सकता है। हमारे हॉस्पिटल में एडवांस रोबोटिक्स और अत्याधुनिक मशीनों की मदद से अब कई गंभीर मरीज आॅपरेशन के बिना स्वस्थ हो रहे हैं। शहर में इस तरह की सुविधाओं के चलते अब मरीजों को बड़े शहरों या बाहर जाने की ारूरत नहीं पड़ रही। हनुमानगढ़ में ही अब अत्याधुनिक न्यूरो व स्पाइन रिहैबिलिटेशन सुविधा उपलब्ध है। विनोद कुमार व उनके परिवार ने डॉ. राम सिहाग व उनकी टीम सदस्य डॉ. परमजीत, डॉ. अंशुल शर्मा, मन्नू, प्रदीप, देवदत्त आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद खो दी थी, लेकिन यहां आकर उन्हें नई जिंदगी मिली।
बिना आपरेशन मिली स्लिप डिस्क की समस्या से राहत

Leave a Reply