जोधपुर में करोड़ों की जमीन हड़पी:पीड़ित की जगह दूसरे से कराए फर्जी साइन, म्यूटेशन कराने का आरोप

जोधपुर में करोड़ों की जमीन हड़पी:पीड़ित की जगह दूसरे से कराए फर्जी साइन, म्यूटेशन कराने का आरोप

जोधपुर। जोधपुर में 19 बीघा जमीन को परिवार फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़प लिया। म्यूटेशन करवाने के बहाने फोटो लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और किसी और से अंगूठा लगवाकर 2001 में जमीन अपने नाम करवा ली।
उदय मंदिर थाने में श्रवण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। परिवार के सदस्य पूनम सिंह ने उनकी और उनके मानसिक रूप से बीमार भाई की जमीन हड़पने के लिए फर्जी तरीके से नामांतरण करवा लिया।
श्रवण सिंह ने बताया कि उनकी और उनके भाई उदय सिंह की बनाड़ में कृषि भूमि है। सरकारी नौकरी के कारण वह गांव से बाहर रहते हैं और भाई उदय सिंह पिता की मृत्यु के बाद से मानसिक रूप से बीमार हैं। परिवार के सदस्य पूनम सिंह ने उनकी मां से फोटो मांगकर जमीन का म्यूटेशन करवाने का झांसा दिया और 2001 में फर्जी तरीके से नामांतरण करवा लिया।
फर्जी दस्तावेज तैयार किए
श्रवण सिंह के अनुसार, न तो उनकी मां कभी रजिस्ट्री आॅफिस गईं और न ही वह खुद गए। पूनम सिंह ने उनकी और उनकी मां की जगह दूसरे लोगों को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। मां की जगह किसी अन्य महिला से अंगूठा लगवाया गया और उस पर गहरी स्याही का प्रयोग किया गया।
उदय सिंह के नाम से स्टांप खरीदा
2002 में पूनम सिंह ने उदय सिंह के नाम से स्टांप खरीदा, जो साफ दशार्ता है कि उसकी नीयत पारिवारिक कृषि भूमि हड़पने की थी। श्रवण सिंह ने पूनम सिंह और अन्य के खिलाफ पूर्व नियोजित तरीके से योजना बनाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.