- लायंस भवन में अस्थायी रूप से होगा संचालन, व्यापार मंडल ने दी मंजूरी
अनूपगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा घोषित घडसाना का नया सह शिक्षा कॉलेज इसी सत्र से लायंस भवन में शुरू होगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश जाखड़ ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।
घडसाना नगरपालिका के ईओ कंचन राठौड़ ने बताया-सरकार ने बजट 2025-26 में इस कॉलेज की घोषणा की थी। पहले कॉलेज के लिए सामुदायिक भवन का चयन किया गया था। मगर वहां मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए इस सत्र में वहां कॉलेज का संचालन संभव नहीं था।
छात्रों की पढ़ाई न रुके, इसलिए नगरपालिका ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से लायंस भवन में कॉलेज चलाने की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जाखड़ ने कहा कि घडसाना के छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज जरूरी था। सत्र 2025-26 में कॉलेज में प्रवेश और संचालन की प्रक्रिया लायंस भवन में शुरू होगी।
व्यापार मंडल की इस पहल पर ईओ कंचन राठौड़ सहित कई गणमान्य लोगों ने आभार जताया है। ईओ ने कहा कि यह कदम घडसाना में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा।
घड़साना में नया सरकारी कॉलेज होगा शुरू

Leave a Reply