सीमा संदेश#पदमपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के दौरान घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव 51 एलएनपी के पास एक खेत में रविवार सुबह मिले पाकिस्तानी झंडा व गुब्बारे की पुलिस और खुफियां एंजेसियों ने जांच शुरू कर दी है। यह गुबारे और झंडा को पुलिस ने थाना में सुरक्षित रखवाए है। खेत मालिक महेंद्र पुत्र हरीराम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडा व गुब्बारे को कब्जे में ले लिया था। किसान महेंद्र ने बताया कि सुबह जब वो अपने खेत में पहुंचा, तो उसे कुछ चमकदार वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखा तो हरे और लाल रंग के छह गुब्बारों के साथ एक पाकिस्तानी झंडा बंधा हुआ था। बतादें पाकिस्तानी झंडा व गुब्बारे मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
खेत में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडा

Leave a Reply