सीमा सन्देश# 465आरडी। चक 17 के वाई डी, 12के वाई डी , 8 के वाई डी के 200 से अधिक किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कृषि की विभिन्न उन्नत तकनीकियों के बारे में विस्तृत से अवगत करवाया। डॉ. एस. सी. मेहता ने कृषि में पशुपालन की महत्वता पर जोर देते हुए कहा कि कृषि के पूर्ण विकास के लिए पशुपालन का बड़ा योगदान है। प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर शिवराम मीणा ने शुष्क क्षेत्र में उगाई जाने वाले फल एवं सब्जियों की उन्नत किस्म एवं उनके उत्पादन की उन्नत तकनीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान में बहुत से फलों जैसे बेर खजूर शहतूत, किन्नू, नींबू अनार बेलपत्र एवं सब्जियां जैसे कचरी काकड़िया मतीरा, घीया, तोरइ आदि के उन्नत पौधे एवं बीज उपलब्ध है। इन्हें किसान अपना कर कम खर्चे में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मृदा विशेषज्ञ भगवत सिंह ने बताया कि अच्छा उत्पादन लेने के लिए मृदा परीक्षण जरूरी है। ताकि कम खर्चे में अधिक उत्पादन लिया जा सके। कृषि विभाग बीकानेर के सहायक निदेशक डॉ रुबीना एवं सहायक कृषि अधिकारी सुभाष चंद्र ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक पवन कुमार, अंजू ,शिव भगवान, रजनीश कड़वासरा ,प्रगतिशील किसान जसविंदर सिंह चौहान, प्रकाश कौर, इंद्रजीत, श्रवण कुमार डारा, राम रतन ने योगदान दिया।
कृषि के पूर्ण विकास के लिए पशुपालन का बड़ा योगदान :डॉ.मेहता

Leave a Reply