आम उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर वन

आम उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर वन

दुनिया में अनेक देश ऐसे हैं जो आम का उत्पादन करते हैं और वे दूसरे देशों को निर्यात भी करते हैं। आम के उत्पादन में भारत नंबर वन पर है। इसके अलावा जानिये दुनिया के आम उत्पादक टॉप 10 देशों के बारे में:-
नंबर 10 .पर नाईजीरिया : नाइजीरिया में सालाना 9 से 10 लाख टन आम की पैदावार होती है। इस देश में उगाये जाने वाले आमों का स्वाद कमाल का होता है। नाईजीरिया में खास आठ तरह के आम मिलते है।
नम्बर 09 बांग्लादेश : भारत का ही एक पड़ौसी देश बांग्ला देश भी आम उत्पादन करनेवाले देशों में सबसे महत्त्वपूर्ण माना जाता है। जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश में हर वर्ष 11.51 लाख टन से ज्यादा आम होते हैं, जो कि खाने में काफी लजीज होते हैं।
नँबर 08 मिश्र : मिश्र अफ्रीकी महाद्वीप का आम उत्पादन करनेवाला खास देश है। यहां से हर साल 12.5 लाख टन आम का उत्पादन होता है और यहां से कई देशों में निर्यात किया जाता है। लाखों लोगों को इस देश के आम का स्वाद पसंद आता है।
नँबर 07 ब्राजील : ब्राजील में आम की पैदावार इतनी ज्यादा होती है कि ब्राजील अमेरिका, योरोप और कई देशों में भी आमों की सप्लाई करता है। ब्राजील में हर साल 14.51 लाख टन आम हर साल होते हैं। इस कारण ये आम की पैदावार में विश्व में सातवें नंबर पर है।
नँबर 06 पाकिस्तान : पाकिस्तान देश भी आम उत्पादन में पीछे नहीं है। पाकिस्तान में हर साल 15 लाख टन से ज्यादा आम की पैदावार होती है। इस संख्या को मामूली नहीं आंका जा सकता। पाकिस्तान में कई तरह के आम पाये जाते है।
नँबर 05 इण्डोनेशिया : आपको जानकर हैरानी होगी कि इण्डोनेशिया सालाना 21 लाख टन आम उगाता है। इसके साथ-साथ इस देश में आम की वैराइटीज भी काफी ज्यादा देखी जाती है। हर वैराईटीज आम काफी ज्यादा स्वाद भी होता है।
नँबर 04 मैक्सिको : इंडोनेशिया के बाद मैक्सिको आम की सबसे ज्यादा पैदावार करने वाला देश है। यह देश हर साल तकरीबन 22 लाख टन आमों का उत्पादन करता है और यहां से विभिन्न देशों में भी आम पहुंचाये जाते हैं।
नँबर 03 थाईलैण्ड : इस देश में हर साल 34 लाख टन आमों का उत्पादन किया जाता है। इसी के चलते थाईलैण्ड दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आम उत्पादन करने वाले देशों में शुमार है।
नँबर 02 चाईना : चाईना आम उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में दूसरे नंबर पर है। चाईना में आम की इतनी ज्यादा वैराइटीज हैं कि आप देखते-देखते थक जाएंगे। यहा मिलने वाला आम आपको बाकी आमों से काफी अलग भी नजर आएगा। चाईना हर साल 47 लाख टन आम का उत्पादन करता है।
नंबर 01 भारत : बड़े गौरव की बात है कि आम उत्पादन में भारत का नाम विश्व में पहले नम्बर पर आता है। भारत देश ही है जो दुनिया में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन करता है। यानि आम के उत्पादन में पूरी दुनिया का सरताज है। भारत हर साल 1.87 करोड़ टन आम का उत्पादन करता है। भारत लगभग 50 देशों में आम का निर्यात करता है। भारत दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन करता है। भारत के कई राज्य जैसे उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्टÑ, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक सब आम उत्पादन वाले खास राज्य है। साथ ही भारत देश में आम की पांच सौ से ज्यादा वैराइटीज मिलती है। इनमे दशहरी, चौसा, सफेदा, फजली, बंबई, अल्कोन्जो, हिमसागर, केसर, अलगोवा, जरदालु, आम्रपालि, रत्ना जैसी और भी खास वैराईटी है। भारत के आमों को दुनिया में सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है। (सोशल मीडिआ से…)

Leave a Reply

Your email address will not be published.