Friday, June 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हौद में गिरने से दो बच्चों की मौत:आंगन में खलते हुए जा गिरे, मां को तैरती मिलीं लाशें

बीकानेर

घर के आंगन में खेल रहे दो भाइयों की हौद में डूबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान मां बाथरूम में थी और पिता काम पर गए थे। मां ने जब बेटों को ढूंढा तो नहीं मिला। हौद में जाकर देखा तो दोनों बेटों की लाश तैर रही थी। मामला देशनोक थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार शिवलाल खुद सुबह छह बजे मजदूरी पर चला गया था। सुबह उसकी पत्नी नहाने गई और वापस आई तो दो बेटे विष्णु (ढाई साल) और हरिओम (डेढ़ साल) नजर नहीं आए। काफी देर इधर-उधर ढूंढने के बाद उसकी नजर घर के आंगन में बने कुंड पर पड़ी, जो खुला था। अंदर झांककर देखा तो मां का कलेजा ही बैठ गया। दोनों बच्चों की लाश पानी में तैर रही थी। उसने पड़ोसियों को बुलाया तो बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों की लाश देखकर मां बेसुध हो गई। शिवलाल को पड़ोसियों ने ही फोन करके बुलाया। तुंरत बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। काफी देर तक बच्चे इस कुंड में रहे, ऐसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।