Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल: राज्य सचिवालय में मजदूर संघ का धरना, पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की, दो घायल

शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय शिमला में भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता सचिवालय गेट के पास एकत्र हुए हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। इस बीच कई संघ कार्यकर्ताओं की ओर से गेट खोलने की भी कोशिश की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं व मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई।

वहीं, संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। धक्का मुक्की में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा और आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश महामंत्री शशिलता घायल हुई हैं। यशपाल हेटा को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाने की सूचना है। सचिवालय में चल रहे संघ के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य सड़क के गेट को बंद कर दिया गया। इसके चलते संजौली के लिए यातायात बाधित है। मांगों पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव ने मजदूर नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है। समिति कक्ष में बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी बैठक में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *