Tuesday, February 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल: डीएफओ की संदेहास्पद हालत में मौत, बीएसएल जलाशय से मिला शव

सुंदरनगर (मंडी)

डीएफओ मुख्यालय मंडी मुंशीराम की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई है। उनका शव बीबीएमबी के उपक्रम ब्यास सतलुज लिंक (बीएसएल) परियोजना के सुंदरनगर जलाशय से बरामद हुआ है। सुंदरनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 56 साल के मुंशी राम सुंदरनगर उपमंडल के कपाही के रहने वाले थे। उनका मंडी शहर में भी घर है। शुक्रवार सुबह वह सरकारी वाहन में चालक के साथ करीब साढ़े चार बजे घर से निकले थे।

वह डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) में गत दिनों आयोजित वनरक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम लाने जा रहे थे। करीब पांच बजे वह सुंदरनगर के भोजपुर पहुंचे। वहां लघुशंका जाने के लिए चालक को वाहन रोकने के लिए कहा। करीब एक घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद चालक ने मुंशी राम के परिजनों को फोन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *