हाथी वाले गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से
by seemasandesh
201 कन्याओं का होगा कंजक पूजन श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी गली नं. 3 में स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव सोमवार से प्रारंभ होगा। महोत्सव 4 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि 26 सितम्बर सोमवार सुबह 9.15 बजे से विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा पूजन से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में दुर्गा सप्तमी का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ होगा। शाम 5.30 से 7 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या होगी। इसके बाद डांडिया कार्यक्रम की धूम रहेगी। डांडिया कार्यक्रम के प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 1 अक्टूबर को मां शेरावाली की महाआरती होगी। 2 अक्टूबर को श्री सुंदरकांड का पाठ होगा। 3 अक्टूबर को रंग बिरंगी रंगोली सजाई जाएगी। 4 अक्टूबर सुबह 9.15 से हवन यज्ञ का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 201 कन्याओं का कंजक पूजन किया जाएगा। 9 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया जाएगा।