Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हर 2 शेयर पर 1 बोनस दे रही यह महारत्न कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली।

देश की सबसे बड़ी नेचुरल गैस कंपनी गेल इंडिया (Gail India) अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। गेल इंडिया 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। गेल इंडिया को महारत्न कंपनी का दर्जा मिला हुआ है। कंपनी ने 27 जुलाई 2022 को बोनस शेयर अनाउंस किया था। कंपनी के बोनस शेयर की एक्स-डेट अगले हफ्ते 6 सितंबर 2022 को है। वहीं, बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है। 

साल 2008 के बाद से कंपनी ने 5 बार इश्यू किए बोनस शेयर
गेल इंडिया के बोनस शेयर पाने के लिए इनवेस्टर्स को 6 सितंबर 2022 से पहले ही कंपनी के शेयर खरीद लेने चाहिए। कंपनी ने साल 2008 के बाद से 5 बार बोनस शेयर इश्यू किए हैं। गेल इंडिया की बोनस हिस्ट्री के मुताबिक, कंपनी ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर अनाउंस किया था। इसके बाद मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में, मार्च 2018 में 1:3 के रेशियो में और जुलाई 2019 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर अनाउंस किया। गेल इंडिया के शेयर 2 सितंबर 2022 को 135.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।