Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्थापित होगी भगवान परशुराम की 51 फीट की प्रतिमा

  • करीब 11 करोड़ रुपए की आएगी लागत, हनुमानगढ़ पहुंचे विप्र फाउंडेशन के राष्टÑीय पदाधिकारियों का स्वागत
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। उनके स्वागत में विप्र फाउंडेशन की ओर से जंक्शन स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बन रहे तीर्थ स्थल परशुराम कुंड पर भगवान परशुराम की 51 फीट की विशाल प्रतिमा स्थापना के लिए भगवान परशुराम तीर्थ्याेनयन समिति का निर्माण कर मूर्ति स्थापना के लिए मावली विधयाक धर्मनारायण जोशी को मुख्य संयोजक बना कार्य की शुरूआत कर दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मूर्ति स्थापना पर कुल 11 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्न्होंने कहा कि भगवान परशुराम सिर्फ ब्राह्मणों के भगवान नहीं थे। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। इसलिए सभी धर्म के लोगों के आर्थिक सहयोग से ये नेक कार्य सम्पन्न हो रहा है। संस्थापक सुशील ओझा ने शिक्षा, सामाजिक समरसता से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच ने कहा कि विप्र फाउंडेशन भारत में समाज के मुख्य संगठन के रूप में स्थापित हुआ है। विप्र फाउंडेशन सभी के साथ समन्वय स्थापित कर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी फाउंडेशन कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों के हनुमानगढ़ पधारने से हनुमानगढ़ के विप्र समाज व कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन जोशी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी रवि शर्मा, संस्कारोदय के राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु पारीक, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी विनोद अमन, राष्ट्रीय संरक्षक मधु आचार्य, संरक्षक एवं भाजपा नेता मुकेश दाधीच, परमेश्वर शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, विमलेश शर्मा, पवन पुजारी, अरुण भारती, भजनलाल शर्मा, माधव शर्मा, राकेश त्रिवेदी, विप्र वाहिनी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश, प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम शर्मा, प्रदेश सचिव जसवीर शर्मा, एलडी तावणिया, गोपाल तिवाड़ी, बनवारी पारीक, प्रहलाद शर्मा, रामकिशन पारीक, आनन्द जोशी, लोकेश शर्मा, राहुल दुबे, रत्न राजपुरोहित, प्रमोद राजपुरोहित, नेकीराम शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश भास्कर, हरिप्रकाश शर्मा, संदीप तावणिया, गणेश तावणिया, देवेंद्र पारीक, विकास भनोत आदि मौजूद थे।