जालोर
5 महीने की सानिया के दिल में छेद था और सांस की नली दबी हुई थी। इलाज में 8 से 9 लाख रुपए का खर्चा आ रहा था और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजन उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद बच्ची के इलाज के लिए तैयार हुए ।सानिया का इलाज सोनू सूद फाउंडेशन ने कराया है। करीब 25 दिन तक मुंबई में इलाज के बाद बच्ची स्वस्थ होकर घर लौटी है। इस खुशी में उसके परिवार वालों ने बेटी का नाम सोनू रखा है। खुद सोनू सूद ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। जिसका इलाज करवाने में परिजन समर्थ नहीं थे, लेकिन एक ट्वीट से सोनू की जिंदगी बदल गई। सोनू सूद की टीम ने तत्काल ट्वीट पर परिजनों से संपर्क किया था। सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। 25 दिन से एक दम स्वस्थ होकर अब घर पहुंच गई।