Tuesday, June 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवानों की जान गयी

जम्मू (वार्ता). केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के भीमबर गली क्षेत्र में गुरुवार को सेना के एक वाहन के रहस्यमय ढंग से आग की चपेट में आ जाने से पांच जवानों की जान चली गयी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि दोपहर में करीब तीन बजे भारतीय सेना का वाहन भीमबर गली से पूंछ जिले के संगीयोट जा रहा था कि उसमें अचानक आग लग गई। सूत्रों ने बताया,ह्ल इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के पांच जवानों की जान चली गयी। सेना ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।