Tuesday, January 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान पर जहां हिरण शिकार का आरोप, वहां स्मारक बनेगा

जोधपुर

बहुचर्चित मामले में बॉलीवुड सितारे सलमान खान पर जोधपुर के कांकाणी गांव में काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। 23 वर्ष से मुकदमा चल रहा है। अब उसी जगह पर मारे गए हिरणों के सम्मान में स्मारक बनेगा। रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा। इसे लेकर पहले चरण का काम भी शुरू हो गया है।

सोमवार और मंगलवार को करीब 7 बीघा क्षेत्र में 8 घंटे तक 20 जेसीबी से कंटीली झाड़ियों की कटाई कर मैदान बनाया गया। स्मारक के लिए पत्थर भी मंगवा लिए गए हैं। यह प्रोजेक्ट एक माह में पूरा करना है। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च होंगे। वन्यजीव प्रेमी प्रेम सारण के अनुसार घटनास्थल की सफाई कर अब उसी स्थान पर घायल हिरणों का इलाज करने के लिए रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रोजेक्ट है। इसमें करीब एक साल का समय लगेगा। इससे पहले यहां पर करीब एक हजार पौधे लगाकर उनको बड़ा किया जाएगा। इससे आसपास के वन्यजीव यहां शरण ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *