Thursday, January 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगे ये सेलेब्स

मुंबई
‘बिग बॉस 16’ को शुरू होने में कुछ ही घंटे का समय बाकी है। हर साल जिस तरह ‘बिग बॉस’ का इंतजार किया जाता है वैसा क्रेज शायद ही किसी दूसरे शो को लेकर होता है। ग्लैमर जगत से जुड़ी कई हस्तियां सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगी। करीब 100 दिन तक शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। अभी तक मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट के प्रोमोज जारी कर दिए हैं तो बाकी नामों का खुलासा शो के प्रसारण के दौरान किया जाएगा। टीवी पर दिखाए जाने से पहले हम आपको बताते हैं शो में हिस्सा लेने वाले कन्फर्म के बारे में।
‘उतरन‘ फेम टीना दत्ता सलमान के शो में दिखेंगी। उनका प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। टीना को पिछले कई सालों से ‘बिग बॉस‘ का ऑफर मिल रहा था और हर बार उनके शो में हिस्सा लेने के कयास लगते रहे हैं। आखिरकार ‘बिग बॉस 16‘ के लिए उन्होंने हामी भर दी। 

‘छोटी सरदारनी‘ फेम निमरित कौर अहलूवालिया भी सलमान के शो में नजर आएंगी। डेली शोप में दर्शकों का दिल जीतती आ रहीं निमरित कौर यहां क्या कमाल कर दिखाएंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

‘इमली‘ फेम सुंबुल तौकीर ‘बिग बॉस 16′ की अगली कंटेस्टेंट हैं। सुंबुल ने ‘जोधा अकबर‘, ‘वारिस‘ और ‘इशारों इशारों में’ जैसे शोज किए हैं।