रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये इस साल की मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म होने वाली है। कॉमेडी और मजेदार पंचेस से भरा सर्कस का ट्रेलर फुल ऑन एंटरटेनिंग है। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी रोहित शेट्टी इस क्रिसमस अपने फैंस को खास गिफ्ट देने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी फैंस को सर्प्राइज देती हुई नजर आएंगी।
हालांकि ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म में रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, विजय पाटकर, सिद्धार्थ जाधव, सुलभा आर्या का भी मजेदार रोल है।