Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सम्पति में पुत्रियों को भी पुत्र के समान अधिकार

  • सम्पति में पुत्री के अधिकार विषय पर व्याख्यान
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला नीति-2021 एवं महिला प्रकोष्ठ तथा एनएसएस के तत्वावधान में सम्पति में पुत्री के अधिकार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेन्द्रसिंह भाम्भू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद अधिवक्ता नितिन छाबड़ा ने सम्पति में बेटी के अधिकारों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कानून के जरिए सम्पति में पुत्रियों को भी पुत्र के समान अधिकार प्रदान किया गया है। संविधान में भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए समानता का अधिकार दिया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें तथा बेटियां भी अपने अधिकारों को प्राप्त कर स्वयं का विकास करें। महिला नीति समिति प्रभारी डॉ. अर्चना गोदारा ने भी सम्पति में पुत्री के अधिकार विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि किस प्रकार महिलाओं के कल्याण के लिए यह कानून बनाया गया है। इस मौके पर एनएसएस महिला इकाई प्रभारी भागवन्ती, मनदीप कौर, एनएसएस प्रभारी अनमोल शर्मा, डॉ. ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।