Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट

  • सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित सुमन नायक का पैतृक गांव में सम्मान
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। परिस्थितियां चाहे कैसी भी रहे। मन में अगर दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता हैं। यहां बात हाल ही में सब इस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई सुमन नायक ने अपने पैतृक गांव भूकरका में आयोजित सम्मान समारोह में कही। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल के नेतृत्व में सुमन नायक का ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर गांव की बेटी का स्वागत किया। समारोह में सुमन नायक ने कहा कि विकट परिस्थितियों में संघर्ष की क्षमता और अधिक बढ़ती हैं। इंसान को अपने लक्ष्य से नही भटकना चाहिये। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने कहा कि सुमन नायक ने विपरित परिस्थितियों के बावजूद भी पूरे धैर्य के साथ कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल कर मिशाल कायम की हैं। सुमन ने भूकरका ही नही पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं। प्रधान ने इस मौके पर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को किसी भी समस्या का सामना नही करने दिया जाएगा। इस मौके पर बृजलाल भांभू, रणजीत सुथार, भागीरथ बिश्रोई, रामेश्वर सुथार, मंगलाराम नायक, बीरबल कादयान, बृजलाल झाझडियÞा, गौशाला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, मनीराम सुथार, ख्यालीराम झाझडियÞा, बहादुरगिर गोस्वामी, महावीर बैनीवाल, साधुसिंह गौड़, जुगलसिंह, सुमेरसिंह राठौड़, रामप्रताप वाल्मीकी, विनोद स्वामी आदि मौजूद थे। समारोह में सुमन नायक का राजस्थानी पगड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। विदित्त रहे कि सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद भी सुमन नायक ने विकट परिस्थितियों से लड़ते हुये पहले राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल उसके बाद एलडीसी, पटवारी में चयन होने के बाद कड़ी मेहनत के उपरांत अब राजस्थान पुलिस में सब इस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरूष व महिलाए मौजूद थी।