बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि रिपोर्ट आने से महज दो दिन पहले ही अर्जुन, करिश्मा कपूर के घर पर हुई क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बने थे। आइए जानते हैं किन सेलेब्स ने की अर्जुन संग पार्टी-
करीना कपूर खान- सैफ- तैमूर- जेह
कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के अगले दिन ही करीना कपूर खान, पति सैफ और बेटों तैमूर, जेह के साथ करिश्मा कपूर के घर पहुंची थीं। इससे पहले करीना ने दोपहर को अपने परिवार के साथ क्रिसमस लंच किया था। एक्ट्रेस को पैपराजी के कैमरों में बिना मास्क के भी स्पॉट किया गया था।