पदमपुर (सीमा सन्देश)। ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई। इसमें तहसील क्षेत्र से सैंकड़ों प्रमुख व्यक्ति व महिलाएं शामिल हुए। पार्षद सत्य प्रकाश उपाध्याय, हरिराम शर्मा, प्रदीप शर्मा, घगुडवाली, गोपीराम शर्मा फकीरवाली, लादुराम शर्मा, रोहित जोशी, महावीर सारस्वत एवं राकेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने पदमपुर के प्रथम सरपंच स्वर्गीय पंडित महादेव शर्मा व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पं. घनश्याम दास शर्मा के अनुकरणीय योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सभी विप्र बंधुओं ने क्षेत्र की खुशहाली हेतु सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर ब्राह्मण एकता पर बल दिया। कहा गया कि सभी ब्राह्मणों को गोत्र छोड़कर जब तक एक ब्राह्मण शब्द पर जोर नहीु देगे तब तक उन्नति नहीं कर सकते। राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक विशाल वटवृक्ष की तरह है जिसका परिणाम 19 मार्च को जयपुर के महाकुंभ में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व. भंवरलाल शर्मा के प्रयासों से प्रदेश में विप्र कल्याण बोर्ड गठित किया गया। इसी तरह देश के सभी राज्यों में भी विप्र कल्याण बोर्ड के गठन हेतु सभी ब्राह्मणों को अपने-अपने क्षेत्रों से एक होकर आवाज बुलंद करनी होगी। राकेश शर्मा ने ब्लॉक स्तर पर युवाओं की समिति गठित करने, ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण हेतु जोरदार ढंग से न्यायालय में पैरवी करने की बात कही। आयोजन की सफलता के लिए आयोजक टीम के युवाओं का आभार व्यक्त किया गया। पूर्व पालिका चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा गजसिंहपुर व पुरूषोतम शर्मा रिडमलसर ने कहा कि महापुरुषों के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों से समाज में नई चेतना का संचार सहित आपसी प्यार, स्नेह व एकता बढती है। वरिष्ठ पंडित कौशल शर्मा, धनराज शर्मा, विजय शर्मा व अन्य ब्राह्मणों ने सुंदरकांड पाठ में रामनाम का जाप किया। सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक संपूर्ण दित्य कौशिक, भूपेंद्र शर्मा व समाज के अन्य प्रमुख लोगों ने समाज के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करने की घोषणा की। ब्राह्मण समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। भजन गायक प्रिंस शर्मा(श्रीगंगानगर) ने भजन के माध्यम से प्रकांड पंडित रावण द्वारा दी गई नसीहत का उल्लेख किया।