Wednesday, January 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहरुख- सलमान से राजेश खन्ना तक, जब ‘फेक’ बॉलीवुड सेलेब्स का लगा जमावड़ा

मुंबई
बॉलीवुड सेलेब्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तक, सेलेब्स से मिलने और उनकी एक झलक के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। वैसे सिर्फ सेलेब्स ही नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाले लोगों की भी अच्छी फैन फॉलोइंग होती है। कुछ लोग इन्हें फेक सेलेब्स कहते हैं तो कुछ हमशक्ल या भी जुड़वा। वहीं कई लोग इन्हें लुक अलाइक या  डॉपलगैंगर भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां ‘फेक’ बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा दिख रहा है।
क्या है वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर ‘लाफ्टर कलर्स’ नाम के एक पेज ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स के जैसे दिखने वाले कई लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, राजेश खन्ना, गोविंदा और जॉनी लीवर सहित कई सेलेब्स की तरह दिखने वाले लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ स्क्रीन पर लिखा गया है- ‘मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस: बॉलीवुड एडिशन।’