Friday, June 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शशि थरूर को झटका, अशोक गहलोत के समर्थन में आए केरल के कांग्रेस सांसद; बताया- गांधी-नेहरू परिवार का वफादार

नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई रोचक होती जा रही है। सांसद शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यंत्री अशोक गहलोत के बीच मुकाबला हो सकता है। थरूर ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। जयपुर में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें राजस्थान में नए मुख्यमंत्री और गहलोत के इस्तीफे की घोषणा हो सकती है। इस बीच पार्टी के कई नेता गहलोत को नेहरू-गांधी परिवार का वफादार बताते हुए उनके समर्थन में सामने आए हैं।

केरल के कांग्रेस सांसद कन्नोथ मुरलीधरन ने कहा है, “कांग्रेस सांसद थरूर पार्टी प्रमुख का चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि सोनिया गांधी ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी यह चुनाव लड़ सकता है।” गहलोत के जीतने की संभावना की तरफ इशारा करते हुए मुरलीधरन ने कहा, “अशोक गहलोत ने खुले तौर पर कहा कि वह नेहरू-गांधी परिवार का समर्थन करते हैं। ऐसे में अगर वह नामांकन करते हैं तो हमारा वोट अशोक गहलोत को ही जाएंगे। वह एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और इस पद को संभालने के लिए एक सक्षम व्यक्ति हैं।” उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करेंगे, लेकिन वह आधिकारिक पद नहीं लेंगे।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी में ‘एक आदमी-एक पद’ के सिद्धांत को लागू करने पर जोर देने के साथ राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों ने भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों पदों पर बनाए रखने की वकालत की है।