Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वैज्ञानिकों ने मिस्र के राजा की 3,500 साल पुरानी ममी को डिजिटली खोला, 3D स्कैनिंग की मदद से की स्टडी

फ्रंटियर्स इन मैडिसिन में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के वैज्ञानिकों ने तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल कर दिखाया है। मिस्र के जिस राजा की 3,500 साल पुरानी ममी (संरक्षित शव) को आज तक असल में कभी नहीं खोला गया, उसे अब वर्चुअली खोल दिया गया है। इसका मतलब, वैज्ञानिकों ने कम्प्युटर की मदद से इस ममी के अवशेषों की जांच की है। साथ ही, राजा के जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी डीटेल्स का पता लगाया है।

ये है मिस्र के राजा अमेनहोटेप I की ममी

3,500 साल पुरानी यह ममी मिस्र के राजा अमेनहोटेप I की है। इसे 1881 में खोजा गया था। हालांकि, ये ममी इतनी नाजुक है कि सदियों बाद भी वैज्ञानिकों ने इसे पूरी तरह खोलने की हिम्मत नहीं की।

अमेनहोटेप I ने मिस्र पर 1525 से 1504 ई. पूर्व 21 साल राज किया था। वह मिस्र के 18वें राजवंश का दूसरा राजा था। अपने शासन के दौरान उसने मिस्र में कई मंदिर बनवाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *