Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस: देश में चंडीगढ़ एकमात्र शहर, जहां आबादी के बीच हैं दो वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

चंडीगढ़

देश में चंडीगढ़ ही एक ऐसा शहर है, जहां आबादी के बीच दो वन्यजीव अभयारण्य हैं। सुखना वन्यजीव अभयारण्य और दूसरा सिटी पक्षी अभयारण्य। वहीं, वर्ष 2001 में शहर में हरित क्षेत्र (ग्रीन एरिया) 26 प्रतिशत था, जो बढ़ती आबादी के साथ अब 46 प्रतिशत हो गया है। देहरादून की इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट एफएसआई के अनुसार चंडीगढ़ में कुल आबादी के हिसाब से हरित क्षेत्र भी तेजी से बढ़ा है।

मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने बताया कि सामान्य तौर पर किसी भी शहर की आबादी जैसे-जैसे बढ़ती है, वहां विकास कार्य शुरू हो जाते हैं। आवास व मूलभूत सुविधाओं के काम होने से शहर में हरित क्षेत्र कम होता जाता है लेकिन चंडीगढ़ की स्थिति इसके विपरीत है। यहां आबादी के साथ हरित क्षेत्र भी लगातार बढ़ा है। इसका श्रेय यहां के लोगों को जाता है, जो छोटे से छोटे घर में हरियाली रखने का प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *