Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे श्रीगंगानगर:ब्राह्मण समाज के लोगों की जानी समस्याएं, कहा ‘समाज बने राजनीतिक रूप से मजबूत’

श्रीगंगानगर. विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण समाज को प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी तथा राजनीतिक रूप से मजबूत बनना होगा। वे बुधवार को श्रीगंगानगर के सर्किट हाउस में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के लोगों की संख्या कम नहीं है लेकिन हम खुद की मौेजूदगी का एहसास नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में हमें राजनीतिक महत्व नहीं मिल पा रहा है।

विप्र कल्याण बोर्ड करेगा मदद

विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि समाज को उनकी ओर से कोई मदद चाहिए तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। समाज चाहे तो इसका लाभ उठा सकता है। समाज के लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताएं तो वे इन्हें दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण गौड़, सुभाष शर्मा, नवल किशोर शर्मा, गौड़ ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रामवीर भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद थे।

सर्किट हाउस में समाज के लोगों से मुलाकात के बाद शहर के एक होटल में समाज के लोगों ने शर्मा का सम्मान किया। उन्हें समाज के लोगों की स्थिति के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में डॉ.आरपी भारद्वाज, जगदीश गौड़, सतपाल शर्मा, महावीर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।