जोधपुर
राजस्थान के विधानसभा चुनावों में अभी सवा साल का समय बाकी है। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर से 2023 व 2024 के चुनाव का शंखनाद कर गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कार्यकर्ताओं के सामने कर चुके हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा करने निकले हैं।
दरसअल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले 2 दिनों से मारवाड़ के दौरे पर हैं। कल जैसलमेर में बॉर्डर स्थित बीएसएफ जवानों के बीच रात गुजारने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ग्रह नगर जोधपुर में कार्यकर्ताओं में 2023 व 24 के चुनाव का बिगुल बजा गए। जोधपुर शहर के रावण का चबूतरा मैदान में हुई जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत तक को निशाने पर लिया। अमित शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देश की संसद में राहुल गांधी ने भारत को राष्ट्र नहीं माना था ऐसे में पहले राहुल गांधी को भारत राष्ट्र को समझने की जरूरत है। उसके बाद वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकलना चाहिए।