Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार:सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 59,900 पर बंद, निफ्टी 127 अंक टूटा; IT शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (6 जनवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 452 अंकों की गिरावट के साथ 59,900 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 127 अंक गिरकर 17,864 के स्तर पर आ गया है। बाजार में लगातार तीसरे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 4 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

JSW स्टील-TCS टॉप लूजर
JSW स्टील, TCS, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया और कोटक बैंक समेत निफ्टी के 39 शेयरों में गिरावट रही। वहीं ब्रिटानिया, रिलायंस, M&M, BPCL, ONGC, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और ITC समेत निफ्टी के 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% गिरावट रही
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट रही। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की गिरावट देखने को मिली। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेंट बैंक और रियल्टी, मीडिया और मेटल सेक्टर में भी गिरावट रही। सिर्फ FMCG सेक्टर में मामूली तेजी देखने को मिली।

गुरुवार को भी गिरकर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार में गुरुवार (5 जनवरी) को भी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 304 अंक गिरकर 60,353 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 51 अंक की गिरावट के साथ 17,992 के स्तर पर आ गया था।