रणवीर सिंह स्टारर सर्कस ने पहले दिन सिर्फ 6.5 करोड़ की कमाई की है। ये रोहित शेट्टी की पिछले 10-12 साल में आई सभी फिल्मों में सबसे खराब ओपनर साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके रोहित शेट्टी के लिए फिल्म का इतना खराब कलेक्शन बड़ा सेटबैक है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने नकार दिया है। क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसके लिए ऑडियंस अपना पैसा खर्च कर थिएटर जाए। 23 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ बताया जा रहा है।
पहले दिन कमाए सिर्फ 6.5 करोड़
रोहित शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन करने के लिए जानी जाती हैं। वो बॉलीवुड के चुनिंदा डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने शायद ही कोई फ्लॉप दी हो, लेकिन सर्कस के पहले दिन की कमाई उनके लिए जरूर चिंता का सबक बन सकती है।
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है जो रोहित शेट्टी के फिल्मों के हिसाब से काफी कम है।