Tuesday, June 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रेप के बाद महिला को थिनर डालकर जिंदा जलाया:चेहरे से लेकर कमर तक जली पीड़िता; परिजन-ग्रामीण गुस्से में, धरना-प्रदर्शन

बाड़मेर। बाड़मेर में दरिंदे युवक ने घर में घुसकर महिला से रेप किया फिर थिनर डालकर उसे जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। चेहरे से लेकर कमर तक करीब 50 फीसदी तक जल गई थी। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना को लेकर परिजनों और लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। मृतका के परिजन और ग्रामीण जोधपुर में धरने पर बैठे हैं।
दिल दहला देने वाली वारदात बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाके गुरुवार की है। पुलिस के अनुसार पचपदरा थाना क्षेत्र की एक ढाणी में गुरुवार दोपहर को विवाहिता को अकेली पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता जब चीखने-चिल्लाने लगी तो हैवान ने उसे जला दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए बालोतरा के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।
पचपदरा डीएसपी भी महिला के बयान लेने एम्बुलेंस के साथ जोधपुर गए। इस बीच, जोधपुर में शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
पचपदरा डीएसपी मदनलाल मीणा ने बताया- आरोपी शकूर (30) पुत्र कालू खान बांगुडी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की देर रात जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मौत की खबर के बाद लोगों में आक्रोश
रेप पीड़िता को जलाने और इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर राज्य की कांग्रेस सरकार घेरा और लिखा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है।
भाजपा कार्यकतार्ओं से पुलिस की कहासुनी हुई
घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को निजी? अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग? एकत्रित हो गए। भाजपा नेताओं ने? पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप? लगाया। इस बीच, पचपदरा सीट से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने? अस्पताल पहुंचकर परिजनों को? ढांढ़स बंधाया। वहीं, अस्पताल के बाहर से? भीड़ को हटाते वक्त पुलिस और भाजपा कार्यकतार्ओं में कहासुनी हो गई।?
यह है मामला
पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने रिपोर्ट दी है कि वह बालोतरा में मजदूरी करता है। वह परिजनों सहित ढाणी में रहता है। गुरुवार को वह मजदूरी करने बालोतरा आ गया था। उसके दो बेटे व दो बेटियां स्कूल चले गए थे। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे परिजन का फोन आया कि उसकी पत्नी के साथ शकूर खान पुत्र कालू खान ने रेप कर अपने साथ लाए थिनर को डालकर आग लगा दी। पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन दौड़कर आए तब तक आरोपी भाग गया था। महिला ने बताया- करीब 2 बजे शकूर उसे अकेली देख ढाणी में घुस आया।
जबरन खींचकर कमरे में ले जाकर रेप किया। चिल्लाने पर परिवार की महिला मौके पर पहुंची, मगर उसको धक्का देकर गिराने के बाद शकूर उस पर थिनर छिड़ककर आग लगा दी।
इसके बाद अन्य परिजन भी पहुंचे, जिन्होंने कंबल व रजाई डालकर किसी तरह से आग बुझाई और उसे पहले राजकीय अस्पताल फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
जोधपुर के एमजीएच हॉस्पिटल में परिजनों व समाज के लोगों ने दिया धरना
महिला की मौत के बाद परिजन जोधपुर में महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉच्युर्री के बाहर धरने पर बैठ गए। आर्थिक मुआवजे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की भी मांग है। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी धरना स्थल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल रेप पीड़िता का शव मॉच्युर्री में पड़ा है। परिजन मांगे नही माने तक पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा- राजस्थान सरकार का रवैया वही रहा जो आरोपी चाहता था
केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा- दलित महिला से एक मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म और उसे जान से मारने की कोशिश के बाद राजस्थान सरकार का रवैया वही रहा जो आरोपी चाहता था। ऊपर से इलाज में की गई देर बताती है कि सामान्य जन की जान की प्रशासन और सरकार को कितनी फिक्र है।