Monday, February 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल गांधी को इतिहास की समझ नहीं, नेहरू और इंदिरा के दौर में चीन-पाक ने कब्जाई जमीन: राजनाथ

नई दिल्ली

चीन-पाकिस्तान के संबंधों पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर जमकर बरसे और कहा कि नेहरू और इंदिरा सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर दो बड़े अवैध कब्जे हुए थे। बता दें कि राजनाथ सिंह 4 फरवरी को होशियारपुर जिले के दसूया में भाजपा उम्मीदवार रघुनाथ सिंह राणा के लिए प्रचार करने पंजाब पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना और अन्य मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी भी शक्तियां थीं कि जो भी मन में आए वो बोल देती थीं।

उन्होंने कहा कि वह मेरे कांग्रेस मित्रों से माफी मांगेंगे लेकिन राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ भी कहा उससे बहुत आहत हुआ है। संसद में राहुल गांधी ने ऐतिहासिक तथ्यों पेश करने की कोशिश की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के गलत विदेश नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान करीब आए।