रामायण’ जैसा सुपर हिट शो बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा म्यूज़िक में अपना करियर बनाना चाहती हैं। साक्षी ने 10 साल की उम्र से ही वेस्टर्न वोकल में ट्रेनिंग ली और 18 साल की उम्र में लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से रॉक एंड पॉप में 8 साल की डिग्री हासिल की है। अब वे अपना पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च करने की तैयारी में जुट चुकी हैं।
हाल ही में साक्षी ने बताया कि उनका पहला एल्बम उनकी लव लाइफ से जुड़ा है। रियल लाइफ में उन्होंने रिलेशनशिप में काफी दर्द सहा है। अपने इसी अनुभव को वे अपने म्यूजिक के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। बातचीत के दौरान, उन्होंने खुद को डिप्रेशन का शिकार होने की बात भी बताई और रामानंद सागर परिवार से होने के दबाव के बारे में भी खुलकर बात की।