Monday, February 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रात में सर्दी फिर बढ़ी: 2 जनवरी तक संभाग में सर्दी तेज

बीकानेर

तेज धुंध के दौरान भी बीकानेर में रात का पारा दस डिग्री सेल्सियस के आसपास था लेकिन अब एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। अधिकतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को दोपहर में बीकानेर में तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को ये 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दिन में सर्दी कल की तरह है लेकिन रात में सर्दी बढ़ती जा रही है।

रात की ठिठुरन बढ़ने के साथ ही फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। दरअसल, रात में तापमान कम होने और हवा बंद होने से फसल और फसल पर लगे फल को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि फल वाले पौधों को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। पाला पड़ने की आशंका में किसानों ने फसलों को कवर करना शुरू कर दिया है। बीकानेर के लंबे चौड़े क्षेत्र में अनार का उत्पादन होता है। वहां भी अनार काफी मात्रा में खराब हुई है। फसलों में अभी बढ़वार को नुकसान हो सकता है। फसल पकने में भी इस बार समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *