Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजेन्द्र मूंदड़ा समिति अध्यक्ष नियुक्त

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। खाटू श्याम सेवा समिति की बैठक यहां श्याम अतिथिगृह में हुई। इसमें सर्वसम्मति से राजेन्द्र कुमार मूंदड़ा निवासी कोलकता को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा श्यामसुन्दर सरावगी व श्यामसुन्दर मोदी को उपाध्यक्ष, अंजनी कुमार बंसल को मंत्री व उमेश पेड़िवाल को उप मंत्री, सांवरमल मितल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नरेश चाचाण, डॉ. नितिन शर्मा, भजनलाल छिम्पा, कैलाश गोल्याण, प्रदीप बेरवाला, राकेश, बलदेव प्रसाद अग्रवाल, ब्रहमशंकर गिदड़ा, लालचंद चौधरी, संजय मोदी, सुशील मोदी, विजय सरावगी, सुशील गढीवाल, रामप्रताप बंसल व राजेन्द्र पांडिया को कार्यकारी सदस्य चुना गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही खाटू श्यामजी में स्थित नोहर वासियों द्वारा पूर्व में क्रय की गई भूमि पर धर्मशाला का निर्माण प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूंदड़ा ने बताया कि सभी के सहयोग से उक्त भूमि पर जल्द ही धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा।