नागौर
कुख्यात तस्कर राजू फौजी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोजाना नए खुलासे कर रही है। तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 8 महीनों में 100 से ज्यादा शहरों, 800 लोकेशन की CCTV फुटेज और करीब 2500 कॉल रिकॉर्डिंग खंगाल डाले। राजू फौजी ने हरियाणा, पंजाब, एमपी, मणिपुर और गुजरात में फरारी काटी थी। उसके राजस्थान में कई ठिकाने थे, जहां उधारी वसूलता था। उसका खौफ इतना था कि उसकी मुखबिरी करने को कोई तैयार नहीं था। इस वजह से पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बन गई थी।