Tuesday, January 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजू के निधन के बाद गम में डूबी पत्नी शिखा

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है। इसी बीच कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बयान सामने आया है। शिखा अभी किसी से कुछ भी कहने की हालत में नहीं हैं। उन्हें उम्मीद थी कि राजू जल्द ही ठीक हो जाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।

दरअसल राजू पिछले डेढ़ महीने से कार्डियक अरेस्ट की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था, वो लंबे समय से वेंटिलेटर पर थे। इसके बावजूद उन्हें बचाने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि बुधवार की सुबह कॉमेडियन का निधन होगा।

पत्नी शिखा ने राजू को कहा असली फाइटर
राजू के निधन के बाद उनकी पत्नी शिखा का बयान सामने आया है। ई-टाइम्स के मुताबिक शिखा ने कहा- मैं अभी बातचीत करने की हालत में नहीं हूं। मैं अब क्या कह सकती हूं, राजू ने बहुत हिम्मत से लड़ाई लड़ी। मुझे उम्मीद थी कि वो ठीक हो जाएंगे, मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रही थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। मगर मैं यह कहना चाहूंगी कि वो एक असली फाइटर थे, जो आखिरी समय तक लड़े।’