जयपुर
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन 6 और 7 फरवरी को राजधानी जयपुर में रहेंगे। माकन कांग्रेस के विधायकों को दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप को संबोधित करेंगे। माकन के जयपुर दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तओं को राजनीतिक नियुक्तियां मिलने की उम्मीद जगी है। अजय माकन पंजाब विधानसभा चुनाव की वजह से व्यवस्त चल रहे थे। इस वजह से राजनीतिक नियुक्तियां अटकी हुई थी। पहले माना जा रहा था कि मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक नियुक्तिया होने की उम्मीद थी। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बाद राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी। विधानसभा सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।