Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में छुपा 100 करोड़ साल पहले उथल-पुथल का राज : इसी के बाद हुई जीवन की शुरुआत

जयपुर

अनोखे, अनसुने और अनदेखे राजस्थान की अंतिम कड़ी में सोमवार को सौ करोड़ साल पहले धरती के उथल-पुथल के रहस्य के बारे में आपको बताते हैं। विश्व में सात महाद्वीपों के बनने का राज पश्चिमी राजस्थान के पाली, जालोर, सिरोही की पहाड़ियों में छुपा है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि करोड़ों साल पहले रोडिनिया सुपर कॉन्टिनेंट काल की ये चट्‌टानें पूरे देश में सिर्फ यहीं पाई जाती हैं। करीब 100 से 75 करोड़ साल पुरानी चट्‌टानें उस दौर की हैं, जब पृथ्वी के सभी महाद्वीप एक ही भू भाग में थे। करोड़ों साल पहले धरती पर हुई उथल-पुथल के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हुए। इससे सात नए महाद्वीप बने थे। इसी के बाद जीवन की शुरुआत हुई। भास्कर की टीम सौ करोड़ साल पहले हुए धरती के उथल-पुथल का रहस्य जानने निकली। 500 किलोमीटर का सफर तय कर जयपुर से पाली, जालोर व सिरोही पहुंची। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ पहाड़ियों तक पहुंचने के लिए टीम को 8 से 10 किलोमीटर तक दुर्गम रास्तों से पैदल जाना पड़ा। कई किलोमीटर तक फैली इन चट्‌टानों को दिखाने के लिए ड्रोन से फोटो क्लिक किए और वीडियो बनाए। ये पहाड़ियां सामान्य रेत और पत्थरों के पहाड़ों से बिल्कुल अलग थे। जीएसआई की रिपोर्ट में भी दावा है कि यहां के पहाड़ों में सोने के भंडार छिपे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *