जयपुर
राजस्थान भाजपा की 5 मई को अलवर में हुई जन हुंकार रैली में पोस्टर पाॅलिटिक्स से सियासत गरमा गई है। हुंकार रैली में लगे पोस्टरों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का चेहरा गायब था। पोस्टरों में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को जगह मिली है। इससे पहलो भी करीब 8 महीने पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में वसुंधरा राजे के फोटो लगे पोस्टरों को हटा लिया थ। इससे वसुंधरा समर्थक नाराज हो गए थे। विवाद बढ़ता देख वसुंधरा को बयान देना पड़ा था। वसुंधरा राजे ने कहा था कि वह पोस्टरों में नहीं जनता के दिलों में रहना चाहती है। कागजों और पोस्टरों में रहने से कुछ होने जाने वाला नहीं है। मुझे तो लोगों के दिलों में राज करना है। ऐसा करना है जिससे लोग याद रखें।