Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप, दिल्ली में काराया मामला दर्ज

जयपुर

राजस्थान में विधायक जौहरीलाल के बेटे पर रेप का मामला शांत भी नहीं हुआ कि प्रदेश के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप करने का मामला सामने आया है। मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में रेप का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जयपुर की रहने वाली युवती ने दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। फिर मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता ने मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।

फेसबुक पर हुई मंत्री  पुत्र से दोस्ती 

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रोहित जोशी ने उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती की थी। दोनों की बात होने लगी। दोनों मिलने-जुलने लगे। इसके बाद रोहित 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर रोहित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। आरोपी ने पीड़िता के बेसुध होने पर उसके नग्न वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। इसके बाद 20 अप्रैल 2021 को आरोपी पीड़िता को दोस्त मुस्कान के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। कहा- वह उसकी पत्नी बन चुकी है। जल्द शादी का रिशेप्शन करने वाला हूं। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। बोला- यह हमारा हनीमून है। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।