Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: कांग्रेस संगठन विस्तार पर लगा ग्रहण, गहलोत-पायलट कैंप में फिर बढ़ी दूरियां, जानें वजह

जयपुर

मिशन 2023 की तैयारी में जुटी राजस्थान कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार एक बार टल गया है। वजह यह है कि अब प्रदेश में जिला जिला अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति चुनाव के जरिए होगी। मनोनयन नहीं होंगे। संगठन चुनाव के लिए पीआरओ बनाए गए पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया चुनाव के जरि होगी। माना जा रहा है कि  गहलोत एवं पायलट गुट के बीच जारी खींचतान की वजह से पार्टी आलाकमान ने यह फाॅर्मूला निकाला है। राज्य में 29 जिला अध्यक्ष और 400 से अधिक ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। दिसंबर महीने में 13 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं को संगठन विस्तार की उम्मीद जगी थी। लेकिन नियुक्तियों का इंताजार लंबा खिसकता दिखाई दे रहा है।