नई दिल्ली
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET 2022) का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रीट रिजल्ट जारी होने के साथ राजस्थान में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी। माना जा रहा है कि 30 सितंबर के पहले कभी भी रीट 2022 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रीट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के 46000 पदों शिक्षक भर्ती शुरू होनी है। काफी समय से रीट अभ्यर्थी लेवल-2 की शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का यह इंतजार खत्म होगा।
रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) की ओर से रीट परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को किया गया था। परीक्षाएं दो पालियों में पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी reetbser2022.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। राजस्थान रीट 2022 भर्ती परीक्षा के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 46500 पदों पर भर्ती की जाएगी। रीट लेवल-1 की परीक्षा के जरिए प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जाती है वहीं रीट लेवल-2 के जरिए जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाती है।