चंडीगढ़
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कई नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा से गठबंधन की अटकलों के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद कैप्टन ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ चाय पीने के लिए समय मांगा था। आज काफी अच्छी मुलाकात हुई है, इस दौरान किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। कृषि कानून लोकसभा में वापस लिए जाने पर कैप्टन ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जा चुके हैं, इसके अलावा किसानों के जो 6-7 मुद्दे हैं, उन पर भी केंद्र सरकार सहमत है। अब कोई मुद्दा बचा नहीं है।