श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट ने रा.उ.मा.वि. अक्कांवाली में विद्यार्थियों के बैठने के लिए दरी-पट्टियां व स्टेशनरी भेंट की। संरक्षक नरेश चमड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में ट्रस्ट उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जगीरचन्द फरमा, रामसिंह सोढ़ा, पदम प्रकाश तथा प्रधानाचार्य रमा मल्होत्रा, स्टाफ कुलदीप कुमार, रजतपाल, अर्चना यादव, मोहित मिड्ढा आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों का अभिनंदन किया। जगीरचंद फरमा ने विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।