Tuesday, June 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘रंगली बैसाखी’ कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया रंग

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। बैसाखी के अवसर पर राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा की ओर से जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार रात्रि आयोजित पंजाबी सभ्याचारक कार्यक्रम ‘रंगली पंजाबी’ में स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने खूब रंग जमाया। लगभग 5 घंटे तक चले गीत-संगीत के इस कार्यक्रम का पंजाबी परिवारों ने खूब आनंद उठाया। पंजाबी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गिद्दे व भंगड़े पर लोग नाचने लगे। इस दौरान सुक्खासिंह महताब सिंह गतका अखाड़ा की ओर से प्रस्तुत मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन देख लोग हैरान रह गये। अतिथियों का पंजाबी परंपरा के अनुसार छुआरों, मखाणों, पतासों व टॉफियों की मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रवि सेतिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पंजाबियत की विरासत से रूबरू करवाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाने चाहिएं। अन्य लोगों ने भी यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करने की आवश्यकता जताई। महासभा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र राजपाल ने कहा कि इस शुरूआत को जिस तरह से सभी ने सराहा है, उससे पूरी टीम का उत्साहवर्द्धन हुआ है। लक्की ड्रॉ से चांदी के सिक्के उपहार में दिए गए। एफ ब्लॉक स्थित नेल ब्रेन संस्थान की ओर से कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत डिस्काउंट का आॅफर किया गया। संचालन संगठन सचिव नरेश सेतिया व रवि चुघ ने किया। रंगारंग कार्यक्रम की एंकरिंग जस्मिन गिल ने की।
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
इस कार्यक्रम में सिमरजीत सिंह गंगानगर, पाली सरां चंडीगढ़, क्रांति मान मोहाली, निम्मा राजस्थानी, जस ग्रेवाल, दीप तामकोटिया, अमन कंबोज, गगन सुरभि, सज्जन मलवई, कमल मक्कड़, सुरेन्द्र चंचल, प्रियंका, देवेन्द्र मान, सिम्मू धालीवाल, लविश चुघ आदि ने अपनी गायकी से समां बांधा। ताल म्यूजिक ग्रूप के संगतकारों ने वाद्य यंत्रों पर संगत की। महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष वीना राजपाल ने महिलाओं का आभार जताया। रोशनी राजपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों व कलाकारों का सम्मान किया। रमेश मक्कड़, सुखचैन सिंह धालीवाल, कमल चराया, प्रवीणा बुद्धिराजा, राहुल महाशय, सुमेर सिडाना, अशोक मेठिया, ओम रावल, किरण कुमार जग्गा, एनआरआई बाबा लक्खासिंह, जागृति इच्छपुजानी, नरेश मुन्ना, एड. अरमान सेतिया, एड. देवेन्द्र रोझ, एड. कुलदीप बिश्नोई, दीपक सेतिया, मुकेश भार्गव, दीपक कटारिया, चिमन सेतिया, अमित चावला, राजेन्द्र छाबड़ा, एड. रेखा अरोड़ा, विजय टंडन, रामप्रकाश मिड्ढ़ा, नरेन्द्र सिंह गोल्डी, जसविंदर सिंह जेपी, बलजीत लूणा, अशोक वधवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिला उपाध्यक्ष एड. अजय मेहता व प्रवक्ता जसपाल सिंह सेठी ने सभी का आभार जताया।