Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवती का सिर कटा शव प्लास्टिक बैग में मिला:नहर में मिला, गांव छह ईईए के ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

श्रीगंगानगर. गांव छह ईईए में रविवार को नहर में करीब 20-25 वर्षीय युवती का सिर कटा शव मिला है। युवती ने जींस-टॉप पहना है। शव को प्लास्टिक के एक बैग में बंदकर नहर में फेंका गया है। ऐसे में हत्या की आशंका है। शव पंजाब इलाके का होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसी इलाके में शिनाख्त के लिए कोशिश शुरू की है। शव जहां मिला है, उसके आसपास के इलाकों में युवती की पहचान नहीं हो पाई है। नहर पंजाब इलाके से आने के कारण वहां हत्या कर शव वहीं फेंके जाने की आशंका है।

प्लास्टिक बैग जिसमें शव को बंद किया गया।

प्लास्टिक बैग जिसमें शव को बंद किया गया।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी
पदमपुर इलाके के गांव छह ईईए में रविवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में प्लास्टिक का बैग देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पदमपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग से निकलवाया और इसे खुलवाया तो इसमें एक युवती का सिर कटा शव नजर आया। शव का सिर कटा होने से इसकी पहचान नहीं हो पाई। इस पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने आसपास के थानों और पंजाब के निकटवर्ती पुलिस थानों में पिछले कुछ दिन में लापता हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। इनके जरिए पुलिस युवती की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों ने सिर कटे शव का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर भी शिनाख्त के प्रयास किए हैं। हालांकि रविवार दोपहर बाद तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी।

प्लास्टिक बैग अबोहर की कंपनी का

जिस प्लास्टिक बैग में युवती का शव डालकर इसे नहर में फेंका गया था। वह पंजाब में अबोहर की कंपनी का है। इस पर पंजाब की एक प्राइवेट कंपनी का नाम लिखा है। ऐसे में युवती के पंजाब इलाके के होने की आशंका है। पुलिस ने पंजाब के थानों को घटना की जानकारी दी है तथा पंजाब इलाके में पिछले कुछ दिन में लापता हुए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।