Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यज्ञ और भंडारे के साथ स्थापित हुई शिव प्रतिमाएं:​​​​​​​वेद मंत्रों के साथ दी आहुतियां, लोगों ने दिखाया उत्साह

श्रीगंगानगर. शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर में शिव प्रतिमाओं की स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पिछले छह दिन में शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के समापन अवसर पर यज्ञ और भंडारा हुआ।इसमें इलाके के लोगों भागदारी रही।

मंदिर परिसर में स्थापित हुआ यज्ञ कुंड

मंदिर परिसर में इसके लिए यज्ञ कुंड स्थापित किया गया। इसमें यज्ञ के आचार्य पंडित कैलाश सारस्वत की देखरेख में आयोजन शुरू हुआ। मुख्य यजमान कैलाश अग्रवाल थे। यज्ञ में प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग आहुतियां दी गई। सभी लोगों के कल्याण की कामना की गई।

यज्ञ के दौरान बनाया गया मंच।

यज्ञ के दौरान बनाया गया मंच।

मंदिर में स्थापित हुए नर्मदेश्वर महादेव
मंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंदिर में पिछले छह दिन के दौरान कई प्रमुख आयोजन हुए हैं। शिवपुराण कथा के दौरान ऋषिकेश के रामानंद तीर्थ ने भगवान शिव की उपासना को मोक्ष का साधन बताया।
भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
इस मौके पर लगे भंडारे में बड़ी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए। इन लोगों ने भी आहुतियां देकर सभी के मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में बने विशेष मंच से मंत्रोच्चारण के प्रबंध किए गए।