प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी गई है। इस पर सरकार 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें 33% राशि केंद्र सरकार देगी। इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर धारचूला (उत्तराखंड) में पुल बनाने का भी फैसला किया गया। इसके लिए नेपाल के साथ जल्द दी MOU साइन किया जाएगा। इससे उत्तराखंड के साथ ही नेपाल में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।